भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद के प्रमुख बने सरवदे

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। नंदकुमार सरवदे एक जुलाई से भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (डीएससीआई) के पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में पदभार संभालेंगे। सोमवार को जारी बयान से यह जानकारी प्राप्त हुई।

वह मौजूदा कार्यवाहक सीईओ व नैस्कॉम के उपाध्यक्ष राम वेदश्री की जगह लेंगे।

सरवदे अभी तक ‘अर्नेस्ट एंड यंग’ (ईवाई) और आईसीआईसीआई बैंक के धोखाधड़ी और सुरक्षा मामलों में स्वतंत्र सलाहकार के रूप में कार्य कर रहे हैं। सितंबर 2013 तक वह सिटीबैंक के लिए सुरक्षा, जांच और चौकसी विभाग के दक्षिण एशियाई प्रमुख थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493