भारतीय डॉक्टरों ने तंजानिया में पहला गुर्दा प्रत्यारोपण किया

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी स्थित बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सोमवार को बताया कि उन्होंने तंजानिया में पहला गुर्दा प्रत्यारोपण किया है। यह कार्य उन्होंने दार-एस-सलाम स्थित मुहिमबिली नेशनल हॉस्पिटल की साझेदारी में संपन्न किया है।

बीएलके सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के कार्यकारी निदेशक नरेश कपूर ने एक बयान में कहा, “हमारे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि तंजानिया में पहला गुर्दा प्रत्यारोपण भारतीय डॉक्टरों की एक टीम ने किया है। मैं इस सफलता के लिए उन्हें बधाई देता हूं।”

तंजानिया की एक 30 साल की महिला गुर्दे की तकलीफ से पीड़ित थी और वह एक साल से ज्यादा समय से हेमोडायलिसिस पर चल रही थी। सर्जरी करके भारतीय डॉक्टरों ने उसका गुर्दा प्रत्यारोपण किया।

हॉस्पिटल के यूरोलॉजी व गुर्दा प्रत्यारोपण विभाग के अध्यक्ष एच. एस. भटयाल ने बताया कि महिला के लिए गुर्दा उसके 27 वर्षीय भाई ने दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493