भारतीय तटरक्षक दल ने घायल श्रीलंकाई मछुआरे को बचाया

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक दल ने एक श्रीलंकाई मछुआरे की जान बचाई है। मछुआरा समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका गला कट गया था।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, श्रीलंका नौसेना के संचालन महानिदेशक ने भारतीय तटरक्षक को गुरुवार सुबह सूचित किया कि श्रीलंकाई मछुआरा मलवट्टा पथिरानेहलगे सुनील शांता (47) गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी हालत नाजुक है।

मछुआरा एक नौका पर सवार था और लक्षद्वीप से 98 नॉटिकल मील की दूरी पर था।

बयान में कहा गया कि सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षक जहाज ‘समर’, जो कि किसी अन्य मिशन पर था, को मछुआरे की नौका की दिशा की ओर मोड़ा गया और वहां पहुंचकर उसे चिकित्सीय सहायता पहुंचाई गई।

मछुआरे को ‘समर’ में चिकित्सा सहायता पहुंचाई गई और आगे की चिकित्सा सुविधा उसे कोच्चि में मुहैया कराई जाएगी। जहाज समर शनिवार तक कोच्चि पहुंचेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493