भारतीय तैराक भक्ति ने अंटार्कटिक महासागर में रचा विश्व कीर्तिमान

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश की ओपन वाटर चैम्पियन तैराक भक्ति शर्मा ने अंटार्कटिक महासागर में एक डिग्री सेल्सियस तापमान पर 52 मिनट में 1.4 मील (2253.076 मीटर) की दूरी तय कर नया विश्व कीर्तिमान कायम किया।

भक्ति ने ब्रिटेन की ओपन वाटर चैम्पियन लेविस पुग और अमेरिका की लिन कॉक्स का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही यह उपलब्धि करने हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला भी बनीं।

वह ऐसा करने वाली सबसे युवा और पहली एशियाई महिला तैराक भी हैं। भक्ति के इस अभियान को हिंदुस्तान जिंक ने प्रायोजित किया।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अखिलेश जोशी ने कहा, “हमें भक्ति की इस दुर्लभ उपलब्धि पर गर्व है। पूरे देश को उन पर गर्व है, खासकर वह उन लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जिन्होंने तैराकी में करियर बनाने का सपना देखा है।”

भक्ति पिछले 10 वर्षो से ओपन वाटर तैराकी कर रही हैं और इस सफर में उन्होंने अब तक चारों महासागर और आठों चैनल एवं सागरों में तैरने का कीर्तिमान बना चुकी हैं।

भक्ति को 2010 में तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493