मप्र : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की कार पर अंडे फेंकने वाले 2 नेता निष्कासित

भोपाल, 14 जनवरी(आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव की कार पर मंगलवार को जबलपुर में अंडे फेंकने के मामले में दो नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश जबलपुर के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा और जबलपुर जिला कांग्रेस के महामंत्री राकेश सैनी को निष्कासित किया गया है। इन दोनों नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई जबलपुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुर्व्यवहार, अभद्रता करने एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर की गई है।

मालूम हो कि बजबलपुर में नगरपालिका के चुनाव में टिकट वितरण से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव की कार पर अंडे और टमाटर बरसाए थे। साथ ही यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इस दौरान यादव समर्थक व विरोधियों में जमकर धक्कामुक्की भी हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493