मुंबई, 19 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय त्योहारों का समय शुरू हो गया है और मेगास्टार अमिताभ बच्चन का मानना है कि भारत में त्योहारों के माहौल का कोई मुकाबला नहीं है।
अमिताभ ने अपने अधिकारिक ब्लॉग में लिखा, “वर्ष का महत्वपूर्ण समय है। भगवान गणेश का आर्शीवाद, उत्सव और देर रात तक उनका आर्विभाव। घर के सामने सड़क पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रंग-बिरंगी प्रतिमाएं, संगीत, नृत्य और कोलाहल।”
72 वर्षीय बिग बी ने आगे लिखा, “भारत के त्योहारों का दुनिया में किसी भी चीज से कोई मुकाबला नहीं है। हर विदेशी यही सोचेगा कि भारत में हर दूसरे दिन त्योहार मनाया जाता है। वास्तव में यही सच है।”
बिग बी ने लिखा, “हम जो कुछ भी देखते, सुनते हैं – दर्द, तकलीफ, हिंसा और प्रतिकूलता, इन सब के बावजूद हम इनके आदि हो जाते हैं। दुनिया के कई आयाम हैं, लेकिन फिर भी जिंदगी खूबसूरत है और हर पल उत्सव मनाने की जरूरत है। जिंदगी आखिर इतनी भी बुरी नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath