भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट टीम करेगी इंग्लैंड, बहरीन का दौरा

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। विश्व कप विजेता भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट टीम इसी महीने के आखिरी सप्ताह में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट संघ (सीएबीआई) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के निमंत्रण पर इंग्लैंड दौरे पर जा रही भारतीय टीम 24 से 31 मई के बीच तीन अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम एक से चार जून के बीच वहीं से बहरीन के दौरे पर रवाना हो जाएगी।

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिए गुजरात के वलसाड़ में 18 मई से अभ्यास कर रही है तथा कप्तान शेखर नाइक इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की तैयारियों से पूरे विश्वास में हैं।

नाइक ने कहा, “टीम की तैयारी अच्छी है और वे अच्छे फॉर्म में हैं। हाल में हुए क्षेत्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन और विश्व कप जीतने के बाद मुझे इस द्विपक्षीय श्रृंखला में जीत के प्रति आत्मविश्वास जगा है। हमारे पास एक अच्छे कोच हैं, जो हमारे साथ कठिन परिश्रम कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493