उप्र से दूसरे राज्य भी जाएंगी स्कैनिया बसें

रोडवेज के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) एचएस गाबा ने बताया कि स्कैनिया बसों की शुरुआत 12 मई को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास से हरी झंडी दिखाकर की थी। वर्तमान में रायल क्यूजर कंपनी से अनुबंधित तीन बसें व एक बस स्कैनिया बस कंपनी ने दी है। गाबा ने बताया कि वर्तमान में चारबाग बस स्टेशन से आगरा, गोरखपुर व आनंद विहार (दिल्ली) रूटों पर स्कैनिया बसें चलाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में परिवहन निगम के बेड़े में तीस और स्कैनिया बसें शामिल की जाएंगी, जिसमें बीस बसें रायल क्यूजर कंपनी की होगी। उन्होंने बताया कि इन बसों को चंडीगढ़, देहरादून व जयपुर रूट पर चलाई जाएगी, जबकि अन्य राज्यों में स्कैनिया बसें चलाने के लिए नए रूट की तलाश की जा रही है।

इस मौके पर स्कैनिया बस कंपनी के निदेशक (सेल्स) शिवा कुमार ने बताया कि स्कैनिया मेट्रो लिंक बसों की लांचिंग फरवरी 2013 में की गई थी। सुरक्षित व आरामदेह यात्रा के लिए बनाई गईं सौ से ज्यादा बसें इस समय महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात व अन्य राज्यों के परिवहन निगम में चलाई जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493