भारतीय पनडुब्बी को रोकने का पाकिस्तान का दावा

कराची, 18 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसके जल क्षेत्र के पास एक भारतीय पनडुब्बी देखी गई और समय रहते उसका पीछा किया गया।

कराची, 18 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी नौसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसके जल क्षेत्र के पास एक भारतीय पनडुब्बी देखी गई और समय रहते उसका पीछा किया गया।

जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तानी नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि नौसेना बेड़े की इकाइयों ने भारतीय पनडुब्बी का पीछा किया और तब तक पीछा किया, जब तक कि वह पाकिस्तानी जल क्षेत्र से बाहर नहीं चली गई।

प्रवक्ता ने कहा कि पनडुब्बी को खदेड़ने की पाकिस्तानी नौसेना की क्षमता देश की पनडुब्बी रोधी क्षमता का एक स्पष्ट सबूत है।

प्रवक्ता ने कहा, “भारत के किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने में पाकिस्तान सक्षम है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपनी पनडुब्बियों को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में तैनात करने की कोशिश कर रहा है।

कमोडोर सेवानिवृत्त सैयद एम. ओबैदुल्ला ने इस घटना पर कहा कि भारतीय पनडुब्बी टाईप209 श्रेणी की थी, जो आज के समय में दुनिया की एक सर्वाधिक घातक पनडुब्बी है।

उन्होंने कहा कि पनडुब्बी बलूचिस्तान तट की ओर जा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493