जम्मू, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को बकरीद के मौके पर भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक-दूसरे को मिठाइयों और सूखे मेवों का आदान-प्रदान किया।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने यहां आईएएनएस को बताया, “दोनों देशों की सेनाओं ने पुंछ जिले में चाकन दा बाग और मेंढर क्रॉसिंग प्वाइंट पर मिठाइयों एवं सूखे मेवों का आदान-प्रदान किया।”
दोनों देशों के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में चाकन दा बाग में ब्रिगेडियर स्तर की वार्ता होने के बाद से राज्य में एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं हुआ है।
पिछले साल एलओसी पर पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन कर की गई गोलीबारी में चार नागरिकों की मौत हो गई थी, जिसके कारण सीमावर्ती गांवों के लोग शांतिपूर्ण माहौल में ईद नहीं मना पाए थे।
dharmpath.com dharmpath