रियो डी जेनेरियो, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अगले महीने से ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जेनेरियो में शुरू हो रहे ओलम्पिक खेलों में हिस्सा लेने के लिए भारत की पुरुष एवं महिला हॉकी टीमें शुक्रवार को रियो पहुंच गई हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम मेड्रिड से रियो पहुंची है। वहीं महिला टीम फिलाडेल्फिया से यहां आई है।
नवनियुक्त कप्तान सुशीला चानू के नेतृत्व में पहुंची महिला हॉकी टीम को रियो ओलम्पिक-2016 में पूल-बी में अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका और जापान के साथ रखा गया है।
ओलम्पिक खेलों में पुरुष टीम की कमान पी.आर.श्रीजेश के हाथों में है। पुरुष टीम को नीदरलैंड्स, अर्जेटीना, जर्मनी, कनाडा और आयरलैंड के साथ पूल बी में रखा गया है।
भारतीय महिला टीम सात अगस्त को जापान के खिलाफ ओलम्पिक खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। वहीं पुरुष टीम अपने पहले मैच में छह अगस्त को आयरलैंड से भिड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath