डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के लिए कमेटी गठित

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा है कि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह के अथक प्रयासों से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा का गठन हुआ जिसमें संपूर्ण भारत एवं बिहार राज्य का युवा वर्ग कृषि विज्ञान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है जिससे बिहार में कृषि उत्पादन को विशेष लाभ मिलेगा।

भगत ने जानकारी दी कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के गठन की प्रणाली के अंतर्गत पूर्व राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय की परिसंपत्तियों को भी डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया गया जिसके लिए एक असैट्स टेकिंग ओवर कमेटी बनाने का काम रुका हुआ था।

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को बिहार सरकार ने अपने दो प्रतिनिधियों के नाम भेजे हैं। आज ही उस कमेटी का गठन कर दिया गया है एवं राज्य सरकार को यह सूचना भेज दी गई है। 30 जुलाई को इस कमेटी के भारत सरकार के दो प्रतिनिधि पटना, बिहार प्रस्थान करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कमेटी को राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा जिससे हैंड ओवर टेक ओवर का कार्य समय से पूरा हो सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493