चेन्नई से लखनऊ लाई जाएगी मेट्रो कार

मुख्यमंत्री ने लखनऊ मेट्रो रेल के लिए निमार्णाधीन मेट्रो कार को शीघ्र लखनऊ लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि आवश्यक हो तो मुख्य सचिव दीपक सिंघल एवं उनके (मुख्यमंत्री के) मुख्य सलाहकार आलोक रंजन स्वयं चेन्नई जाकर इस कार्य में तेजी लाने की पहल करें।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की लखनऊ मेट्रो रेल कॉपोर्रेशन के प्रधान सलाहकार डॉ. ई. श्रीधरन और प्रबंध निदेशक कुमार केशव के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने परियोजना के कार्य को और अधिक गति प्रदान करने के लिए सकारात्मक प्रयास करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रथम चरण का संचालन निर्धारित समय पर किया जाए।

सार्वजनिक यातायात की इस महत्वपूर्ण परियोजना को लखनऊ के लिए दूरगामी असर वाला बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे यहां की आर्थिक गतिविधि के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से एक ओर जहां वायु प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

उन्होंने लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के हर संभव व्यापक प्रयास किए जाएं।

डॉ. श्रीधरन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि लखनऊ मेट्रो रेल का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने जो समय निर्धारित किया है, उससे पहले ही इसे पूर्ण कर लिया जाएगा।

लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना देश की सबसे तेज एवं कम समय में आकार लेने वाली परियोजना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493