भारतीय फैशन को सेलेब्रिटीज से जोड़कर देखते हैं : शेहला खान

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। सोनम कपूर और करिश्मा कपूर जैसी सेलेब्रिटीज के लिए कपड़े डिजाइन कर चुकीं डिजाइनर शेहला खान का कहना है कि भारत में लोग फैशन को सेलेब्रिटीज से जोड़ कर देखते हैं इसलिए स्टार्स के साथ जुड़ाव जरूरी है।

सेलेब्रिटीज के साथ जुड़ाव कितना जरूरी है, यह पूछे जाने पर शेहला ने आईएएनएस से कहा, “यह बेहद जरूरी है क्योंकि लोग उसी प्रकार जोड़ कर देखते हैं। भारत में लोग फैशन को सेलेब्रिटीज से जोड़ कर देखते हैं। कई लोग तस्वीरों में देखकर इससे जुड़ते हैं..उन्होंने क्या पहना है और ऐसी ही अन्य चीजें।”

लंदन कॉलेज ऑफ फैशन की पूर्व छात्रा ने कहा, “भारतीय अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स से भी प्रेरणा लेते हैं। मेरा मानना है कि डिजाइनर के साथ जुड़ाव में सेलेब्रिटीज की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह हमारे लिए एक विज्ञापन के समान है।”

खान ने बांद्रा में अपना स्टोर भी खोला है।

उन्होंने कहा, “ऑनलाइन शॉपिंग ने निश्चित तौर पर बाजार के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है और मुझे लगता है कि फिलहाल ऑनलाइन ही प्रमुख बाजार है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493