ली ने सोमवार को ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल के साथ बातचीत के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “चीन सभी तरह के आतंकवाद का विरोध करता है।” मर्केल चीन के दौरे पर हैं।
ली ने मृतकों के लिए शोक प्रकट करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
वहीं, मर्केल ने कहा कि वह घटना के बारे में सुनकर हैरान रह गईं। उन्होंने जर्मनी की ओर से पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए अपनी संवेदना व सहानुभूति जताई।
ली और मर्केल ने सोमवार सुबह चीन-जर्मनी अंतरसरकारी वार्ता के चौथे दौर की संयुक्त अध्यक्षता की।
dharmpath.com dharmpath