नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के बिजवासन इलाके में मंगलवार सुबह एक टेंट हाउस में आग लग गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के काम में दमकल की सात से आठ गाड़ियां लगी हैं।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, “हमें सुबह 7.35 बजे फोन आया था। हम अब भी आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं।”
आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath