भारतीय बाजार में अत्यधिक संभावना : लुफ्थांसा

नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी की सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी लुफ्थांसा ने कहा है कि भारतीय विमानन बाजार भारी संभावनाओं से भरा है और 2015 के शीत सत्र में वह मुंबई और फ्रैंकफर्ट मार्ग पर एयरबस ए-380 की सेवा शुरू कर सकती है।

लुफ्थांसा कार्गो के उत्पाद और बिक्री के लिए बोर्ड सदस्य एलेक्सि वॉन होंसब्रोच के मुताबिक जरूरी मंजूरी मिलने के बाद कंपनी मुंबई के लिए सेवा शुरू करना चाहती है।

होंसब्रोच ने आईएएनएस से कहा, “भारतीय बाजार में जबरदस्त संभावना है। हम 2015 के शीत सत्र में मुंबई और फ्रैंकफर्ट के बीच ए-380 सेवा शुरू करना चाहते हैं।”

गत वर्ष दुबई की विमानन कंपनी एमिरेट्स ने 2014 के शीत सत्र में ए-380 सेवा शुरू करने के लिए मुंबई हवाईअड्डे से अनुमति हासिल की थी।

लुफ्थांसा 27 अक्टूबर, 2014 को फ्रैंकफर्ट-दिल्ली मार्ग पर सेवा शुरू करने के बाद से ही मुंबई-फ्रैंकफर्ट सेवा भी शुरू करना चाहती है।

लुफ्थांसा अभी मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरू से यूरोप के लिए ए-330, ए-340, ए-380 और बी-747 सेवा का संचालन करती है।

ए-380 दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी विमान है, जिसमें एक साथ 520 यात्री बैठ सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493