नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा गुरुवार को जारी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत बुधवार एक जून, 2016 को 46.38 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई, जो मंगलवार 31 मई को 46.88 डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में भी भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत बुधवार को घटकर 3,124.10 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो मंगलवार को 3,150.67 रुपये प्रति बैरल थी। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 67.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो मंगलवार को 67.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
dharmpath.com dharmpath