मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। दूसरी बार डैडी बने अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों एकदम ठीक हैं।
रितेश (37) ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया डिसूजा व नवजात बेटे के स्वास्थ्य के बारे में बताया।
उन्होंने लिखा, “आपकी शुभकामनाओं व प्यार के लिए धन्यवाद। जच्चा-बच्चा दोनों एकदम बढ़िया हैं। खुशियां, आनंद, प्यार।”
रितेश ने बेटे के जन्म की घोषणा बुधवार को सोशल मीडिया पर की।
रितेश ने अपने बड़े बेटे रिआन की एक फोटो शेयर की थी और उसके कैप्शन में लिखा था, “हाय गाइज! मेरे आई व बाबा ने मुझे तोहफे में एक छोटा भैया दिया। अब मेरे सारे खिलौने उसके हैं। लव रिआन।”
रितेश ने ‘तुझे मेरी कसम’ (2003) से फिल्म जगत में कदम रखा था और तीन फरवरी, 2012 में जेनेलिया डिसूजा संग परिणय सूत्र में बंध गए थे। उनके पहले बेटे रिआन का जन्म 2014 में हुआ।
dharmpath.com dharmpath