मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जा’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हर्षवर्धन कपूर बुखार से पीड़ित हैं।
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जा’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हर्षवर्धन कपूर बुखार से पीड़ित हैं।
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन ने ट्विटर पर लिखा, “कल से वायरल फीवर है। यह ऐसे समय में हुआ है, जबकि मैं समय के बहुत महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा हूं। आपके सकारात्मक विचारों की आवश्यकता है।”
इस फिल्म के साथ नए कलाकार हर्षवर्धन और सैयामी खेर को लांच किया जा रहा है। फिल्म राजस्थानी पृष्ठभूमि पर बन रही है। यह एक प्रेम कहानी है।
dharmpath.com dharmpath