भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर बॉलीवुड सितारों को गर्व

मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भले ही आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस खिताबी मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए बॉलीवुड सितारों को महिला टीम पर गर्व है।

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सितारों का कहना है कि उन्हें टीम की मेहनत पर गर्व है।

उल्लेखनीय है कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हरा दिया।

इस मैच में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जीत के लिए भरसक प्रयास किया और इसी प्रयास के लिए बॉलीवुड सितारों ने खिलाड़ियों के लिए अपना प्यार और समर्थन जताया है।

अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, “जब तक आप हारेंगी नहीं, आपको जीत की खुशी का अहसास समझ नहीं आएगा। महिला खिलाड़ियों, आपने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। भारतीय नारी जिंदाबाद।”

शाहरुख ने ट्वीट में कहा, “काश, मैं वहां होता और अपनी टीम की प्यारी खिलाड़ियों का समर्थन कर पाता। हमने आज महानता हासिल की है। महिला खिलाड़ियों आपने भारतीयों को गौरवान्वित किया है।”

अक्षय ने कहा, “यहां तक कि टूटा दिल भी खुश होता है। इन महिलाओं ने एक बदलााव की शुरुआत की है और मुझे बहुत गर्व है।”

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट में कहा, “बहुत अच्छा खेल दिखाया महिला खिलाड़ियों। टूर्नामेंट का सफर शानदार रहा और आप लोग भारत में सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा रहेंगी।”

अपने ट्वीट में शाहिद कपूर ने कहा, “इस टीम ने भारत में महिला क्रिकेट टीम को एक नई पहचान दी है। शानदार लड़कियों। गर्व है।”

श्रद्धा कपूर ने ट्वीट किया, “कोई बात नहीं भारतीय टीम। आपने फाइनल का रास्ता तय किया। यह अपने आप में एक बड़ी बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493