प्रसिद्ध भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक यू.आर राव का निधन (लीड-1)

बेंगलुरू, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक यू.आर. राव का सोमवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राव का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण तड़के करीब तीन बजे शहर के पूर्वी उपनगरीय इलाके में अपने घर में निधन हो गया।”

राव 1984 से 1994 तक इसरो के अध्यक्ष रहे थे। उनके परिवार में पत्नी, बेटा और एक बेटी हैं।

अधिकारी ने कहा, “राव हाल तक एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें दिल की बीमारी थी और वह इन दिनों घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। हमारे (इसरो के) डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थे।”

इसरो के अध्यक्ष व वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक ए. एस. कृष्णा कुमार और अंतरिक्ष एजेंसी के अन्य कई अधिकारी राव के घर उनके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राव के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रख्यात वैज्ञानिक यू.आर. राव के निधन से दुखी हूं। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493