भारतीय मूल के शख्स को पत्नी, बेटे की अंत्येष्टि में शरीक होने की मंजूरी

न्यूयॉर्क, 31 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय मूल के आईटी पेशेवर को पत्नी और बेटे के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की मंजूरी दे दी गई है।

न्यूजर्सी में पिछले सप्ताह भारतीय मूल की महिला और उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। इन दोनों का भारत में अंतिम संस्कार होना है।

सीबीएसफिली टीवी ने बर्लिगटन काउंटी के अभियोजक के प्रवक्ता जोएल बेउले के मुताबिक, “आपराधिक न्याय प्रणाली के तहत हनुमंत राव नारा की गतिविधियों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया है।”

चैनल ने इस जांच में शामिल एक सूत्र के हवाले से बताया कि नारा के पास पुख्ता बहाना था। सूत्र की पहचान उजागर नहीं की गई।

चैनल ने बताया कि अमेरिकी प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद नारा भारत में अपनी पत्नी शशिकला (38) और बेटे अनीश (6) के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेगा।

गौरतलब है कि 23 मार्च को इन मां-बेटों की हत्या कर दी गई थी।

चैनल के मुताबिक, इनके शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है।

बेउले ने चैनल को बताया कि वह इस पर कोई टिप्पणि नहीं करने जा रहे कि नारा संदिग्ध है या नहीं।

सीबीएसफिली ने कहा कि सूत्र ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि हनुमंत राव के किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। अभी इस महिला की पहचान उजागर नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493