विक्टोरिया बेकहम की गायन में वापसी

लंदन, 31 मार्च (आईएएनएस)। गायिका से डिजाइनर बनीं 1990 के दशक के म्यूजिकल ग्रुप स्पाइस गर्ल्स की गायिका विक्टोरिया बेकहम ने ‘द लेट लेट शो विद जेम्स कॉर्डेन’ के ‘कारपूल कराओके’ सेशन के दौरान एक बार फिर गाने गाए।

इस सेशन के अंतर्गत कार्डेन गायकों के साथ उनके मशहूर गाने गाते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, विक्टोरिया ने साल 2008 में संगीत उद्योग से किनारा कर लिया था। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के लिए तैयार होते समय की झलक साझा की, जिसमें कार में कार्डेन के साथ गाने से पहले उनके हेयरड्रेसर केन पेव्ज उनके बालों को नया स्टाइल देते नजर आ रहे हैं।

विक्टोरिया से पहले जस्टिन बीबर, अडेल, सेलेना गोमेज, ब्रूनो मार्स, जेनिफर लोपेज, एल्टन जॉन जैसी हस्तियां भी ‘कारपूल कराओके’ सेशन का हिस्सा बन चुकी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493