भारतीय मूल के 9 कनाडाई लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस

टोरंटो, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय अपराध पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने मादक पदार्थो की तस्करी के एक नेटवर्क में संलिप्तता को लेकर भारतीय मूल के नौ कनाडाई लोगों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया।

समाचार पत्र ‘वेंकुवर सन’ की बुधवार की एक रपट के मुताबिक, ये नोटिस रंजीत ‘दारा’ औजला, लेहम्बर दालेह, परमिंदर सिंह देव, सरबजीत सिंह सांदर, हरबंस सिंह सिंधु, निरंकार सिंह ढिल्लों, गुरसेवक सिंह ढिल्लों, अमरजीत सिंह तथा प्रदीप सिंह के खिलाफ जारी किए गए हैं।

वहीं, औजला ने कहा कि वह निर्दोष है और भारत में मुकदमे का सामना करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व पुलिसकर्मी जगदीश भोला की साल 2013 में गिरफ्तारी के बाद से ही उनके खिलाफ अफवाहें उड़ाई जाती रही हैं।

पुलिस के मुताबिक, भोला उत्तरी अमेरिका व यूरोप में अरब डॉलर के मादक पदार्थो का कारोबार करने वाले एक नेटवर्क का सरगना था, जो इसे अपने भारतीय मूल के इंडो-कनाडाई मूल के लोगों के संपर्क के माध्यम से अंजाम देता था, जिन्होंने मादक पदार्थो की भारत से बाहर तस्करी की।

औजला ने कहा कि भोला की गिरफ्तारी के वक्त वह पंजाब में था और उससे इस मामले में न तो पूछताछ हुई और न ही पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

उन्होंने कहा, “मैंने एक वकील को किराये पर लिया, यह पता करने के लिए कि मेरे खिलाफ भारत में कोई मुकदमा तो नहीं। और मेरे वकील ने मुझसे कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।”

उन्होंने कहा कि इंटरपोल के वारंट के बारे में उन्हें तब पता चला, जब एक संवाददाता ने इस सप्ताह उनसे संपर्क किया।

इसी बीच, सेवानिवृत्त हो चुके देव ने संववाददाताओं से बुधवार को कहा कि उन्होंने मामले के बारे में जानकारी के लिए एक वकील को किराए पर लिया है।

उन्होंने कहा कि वह बीते चार सालों से भारत नहीं गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493