व्यापम घोटाला : उप्र में कई जगहों पर सीबीआई के छापे

लखनऊ, 24 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के चर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडलम (व्यापमं) में घोटाले को लेकर गुरुवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने उप्र में कई जगहों पर छापेमारी की।

उप्र में ये छापे राजधानी लखनऊ के अलावा भी कई जगहों पर पड़े। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीबीआई को इन छापों से क्या कुछ मिला है।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की टीम अभी भी छापेमारी वाली जगहों पर जांच में जुटी है। लखनऊ में दो जगहों पर, इलाहाबाद, मऊ, देवरिया और इलाहाबाद के कई मेडिकल कलेजों में छापेमारी की हुई है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले की जांच एसआईटी से अपने पास आने के बाद से अब तक सीबीआई मामले में 150 से ज्यादा एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493