भारतीय युद्धपोत पोर्ट माजुरो पहुंचा

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की शांति और सद्भाव के प्रति प्रतिबद्धता और भारतीय नौसेना की बढ़ती पदचिह्न् और परिचालन पहुंच हेतु भारतीय नौसेना पोत सतपुड़ा पश्चिमी प्रशांत महासागर में अपनी तैनाती स्वरूप दो दिन की यात्रा पर पोर्ट माजुरो पहुंचा। नौसैनिक अभ्यास रिमपैक-16, जो दुनिया में सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है तथा जिसका आयोजन हवाई तट पर अमेरिकी नौसेना द्वारा हरेक दो वर्षो के अंतराल पर किया जाता है, में भाग लेने के बाद यह पोत भारत लौटेगा।

अपनी इस यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना कर्मी दोनों देशों के बीच रिश्तों को आगे बढ़ाने की दिशा में सहयोग के उद्देश्य से मार्शल द्वीप गणराज्य के पुलिस बल के साथ पेशेवर बातचीत करेगी। वरिष्ठ सरकारी और सेना के अधिकारियों से बातचीत कर खेल और सांस्कृतिक सहयोग के द्वारा दोनों देशों के बीच संबंधों को आपसी समझ से मजबूत बनाने के उद्देश्य हेतु भी योजना बनाई गई है। इस युद्धपोत की कमान कमांडिंग अधिकारी कप्तान ए.एन. प्रमोद द्वारा की जा रही है जिनके साथ भारतीय नौसेना के पेशेवर और बेहद प्रेरित पुरुषों की एक टीम है।

भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध दोनों देशों के बीच पिछले कई सालों के भिन्न-भिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर द्विपक्षीय दौरा और बातचीत का परिणाम है। मार्शल द्वीप गणराज्य ने वर्ष 2011-12 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के पक्ष में मतदान किया और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों पर जी-4 में भी समर्थन किया।

भारत इस द्वीप देश में भारतीय तकनीकी एवं आर्थिक सहयोग (आईटीईसी) कार्यक्रम के माध्यम से विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्षमता निर्माण और मानव संसाधन विकास में लगी हुई है। किसी भी भारतीय पोत की यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय बातचीत में प्रगाढ़ता लाकर भारत और मार्शल द्वीप गणराज्य के बीच संबंधों में घनिष्ठता लाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493