नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को अमेरिका से भारत के संविधान सभा को भेजे गए पहले तार की एक प्रति भेंट की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, “‘मैसेज ऑफ गुडविल’ (सद्भाव का संदेश) शीर्षक वाले तार को नौ दिसंबर, 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक में पढ़ा गया था।”
dharmpath.com dharmpath