भारतीय सेना के 10 जवानों ने रियो ओलम्पिक में क्वालीफाई किया

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सेना के 10 जवानों ने रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई।

इन 10 जवानों में गोरखा रेजिमेंट के नायक सूबेदार और दिग्गज शूटर जीतू राय भी शामिल हैं। उन्होंने 50 मीटर की एयर पिस्टल शूटिंग श्रेणी में क्वालीफाई किया है।

जीतू के अलावा सूबेदार गुरप्रीत सिंह ने भी 10 मीटर की एयर पिस्टल शूटिंग श्रेणी में क्वालीफाई किया है।

जाट रेजिमेंट के हवलदार संदीप सिंह ने भी 2016 रियो ओलम्पिक खेलों में 50 मीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493