भारतीय सेना ने डोकलाम में सेना हटाने की प्रक्रिया शुरू की

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने सोमवार को डोकलाम के आसपास के क्षेत्र से सेनाएं हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। चीन भी अपने सैनिकों को वहां से हटा रहा है। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी।

चीन और भारत के बीच डोकलाम में लगभग तीन महीने के गतिरोध के बाद सैनिकों को हटाने पर सहमति बनी है।

भारत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दोनों ओर से सेनाओं को हटाया जाएगा।

डोकलाम से भारतीय सैनिकों को सोमवार दोपहर बाद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

डोकलाम सीमा पर भारत के लगभग 350-400 जवान तैनात हैं। भारत ने तब तक डोकलाम से अपने सैनिकों को हटाने से इनकार कर दिया था, जब तक चीन भी अपने सैनिकों को हटाना शुरू नहीं कर देता।

डोकलाम, सिक्किम सेक्टर में भारत-भूटान-चीन तिराहा, पर भारतीय सैनिकों ने चीन को सड़क का निर्माण करने से रोक दिया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच गतिरोध पैदा हुआ।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि दोनों देश डोकलाम से अपनी सेनाएं हटाने पर सहमत हो गए हैं।

विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “बीते कुछ सप्ताह में भारत और चीन डोकलाम पर हुई घटना के बावजूद दोनों देशों ने इस मुद्दे पर राजनयिक संपर्क बनाए ्ररखा। इस वजह से हम अपने विचारों को व्यक्त कर सके एवं अपनी चिंताओं और हितों को साझा कर पाए।”

बयान के मुताबिक, “इस आधार पर डोकलाम पर सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है, जो जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493