नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। दूरसंचार आयोग ने भारतीय हवाई क्षेत्र में वॉइस और डेटा कॉल दोनों की सुविधा प्रदान करने वाली इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी को मंजूरी दे दी है।
दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने मंगलवार को बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “इस मुद्दे पर भारत के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा लगभग सभी सिफारिशों को स्वीकार कर लिया गया है। हम प्रक्रिया में तेजी ला रहे हैं और तीन महीने के भीतर यह तैयार हो जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath