भारतीय हिमालय क्षेत्र का नक्शा जल्द

कोलकाता, 5 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (आएटीओ) ने मंगलवार को कहा कि पर्यटकों के लिए भारत के हिमालय क्षेत्र का नक्शा जल्द ही उपलब्ध होगा। इसमें ट्रेकिंग रूट के बारे में जानकारी होगी।

आईएटीओ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि पर्यटन मंत्रालय भारतीय क्षेत्र में मौजूद हिमालय का एक नक्शा तैयार कर रहा है। यह नक्शा ‘अतुलनीय हिमालय’ अभियान के तहत बनाया जा रहा है और इसका मकसद पर्यटकों को हिमालय के इलाकों के भ्रमण के लिए आकर्षित करना है।

गोयल ने यहां ‘ट्रैवल इंडिया-2016’ में संवाददाताओं से कहा, “पहाड़ आधारित पर्यटन से कश्मीर से बंगाल तक, देश के आठ राज्यों को लाभ होगा। इस तरह के उपायों से पर्वतीय राज्यों में पर्यटन को 20 से 30 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है।”

गोयल ने कहा कि पर्यटन नक्शा 2016 में सामने आ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले लगभग 78 लाख विदेशी पर्यटकों में से 25 फीसदी का गंतव्य पहाड़ होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493