भारती की अर्जी पर सर्वोच्च न्यायालय में सोमवार को सुनवाई

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती की उस अर्जी पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती की उस अर्जी पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आग्रह किया है।

भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने घरेलू हिंसा और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कराया हुआ है। पुलिस इसी सिलसिले में उनकी तलाश कर रही है, लेकिन वह मिल नहीं रहे हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच.एल.दत्तू और न्यायमूर्ति अमिताव राय ने कहा कि वे सोमवार को भारती के मामले की सुनवाई करेंगे।

घरेलू हिंसा के इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारती को अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया था। इसके बाद भारती ने सर्वोच्च न्यायालय की शरण ली है।

उच्च न्यायालय ने मित्रा के 20 मार्च 2013 के उस ई-मेल का संज्ञान लिया जिसे उन्होंने भारती को भेजा था। इसमें मित्रा ने कहा था कि वह सात माह की गर्भवती थीं और तब भारती के कुत्ते ने उन्हें छह बार काटा था। अदालत ने कहा कि पुलिस ने इस बारे में जरूरी चिकित्सकीय दस्तावेज भी सौंपे हैं।

उच्च न्यायालय ने कहा कि इस ई-मेल से साफ है कि भारती की पत्नी क्रूरता और भयावह हमलों को बर्दाश्त कर रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493