भारती की पुलिस रिमांड 4 अक्टूबर तक बढ़ी

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी विधायक और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पुलिस रिमांड अदालत ने गुरुवार को चार अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी। सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया हुआ है।

महानगर दंडाधिकारी मानिका ने दिल्ली पुलिस को भारती से तीन और दिन तक पूछताछ करने की इजाजत दी। भारती ने सोमवार शाम को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

भारती की पत्नी लिपिका मित्रा ने आरोप लगाया है कि 2010 में शादी के बाद से ही भारती उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं। यहां तक कि भारती ने उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की थी।

भारती पर हत्या के प्रयास, पत्नी से निर्दयता, खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना, विश्वास भंग, बिना महिला की सहमति के गर्भपात कराने की कोशिश कराने, धोखाधड़ी जैसे आरोप लगाए गए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493