मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड नृत्य निर्देशक सैवियो नृत्य आधारित टीवी कार्यक्रम ‘नच बलिये’ के आठवें सीजन में हास्य कलाकार भारती सिंह को कोरियाग्राफ करते नजर आएंगे। उनका कहना है कि भारती को हमेशा से नृत्य और चुनौती स्वीकारना पसंद रहा है।
सौवियो और भारती इसके पहले नृत्य आधारित टीवी कार्यक्रम ‘झलक दिखला जा’ में नजर आ चुके हैं।
सैवियो ने एक बयान में कहा, “हम भारती सिंह के साथ जुड़कर बेहद खुश और उत्साहित हैं। वह अद्भुत और बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्हें हमेशा से नृत्य पसंद रहा है।”
‘नच बलिये’ नृत्य आधारित टीवी कार्यक्रम है, जिसमें वास्तविक जीवन के सेलिब्रिटी जोड़े भाग लेते हैं।
dharmpath.com dharmpath