उप्र में तेज धूप, तापमान में इजाफा

लखनऊ , 1 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी। पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने से तापमान में इजाफा होगा। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, कानपुर का 15 डिग्री, झांसी का 15.2 डिग्री, इलाहाबाद का 14 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493