भारत, अफगानिस्तान ने द्विपक्षीय वार्ता की (लीड-1)

काबुल, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की अगुवाई में यहां शुक्रवार को भारत व अफगानिस्तान के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, “भारत-अफगानिस्तान की दोस्ती को और गहरा बना रहे हैं। प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने दिलकुशा पैलेस में नाश्ते पर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की अगुवाई की।”

मोदी शुक्रवार सुबह अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन ‘अर्ज’ पहुंचे, जहां राष्ट्रपति गनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने उसके बाद द्विपक्षीय वार्ता के लिए राष्ट्रपति के कार्यालय दिलकुशा पैलेस का रुख किया।

स्वरूप ने सुबह में ट्विटर पर दोनों नेताओं की तस्वीरें पोस्ट की थी और लिखा, “दिल्ली को काबुल के करीब ला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ एकांतिक भेंट शुरू हुई।”

मोदी ने यहां भारतीय सहयोग से बनी अफगानिस्तान की संसद की नई इमारत का उद्घाटन भी किया।

मोदी 23 दिसंबर को अपने दो दिवसीय रूस दौरे पर रवाना हुए थे, जहां उन्होंने 16वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में शिरकत की और इस वक्त अफगानिस्तान में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493