मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान क्रिसमस के अवसर पर बच्चों के लिए सैंटा के अवतार में दिखे।
फिल्म ‘पीके’ के कलाकार ने फेसबुक पर क्रिसमस की बधाई देते हुए सैंटा के भेष में अपनी एक फोटो भी साझा की।
इस फोटो में उन्हें अपने बेटे और उसके दोस्तों को तोहफे देते देखा जा रहा है।
आमिर ने फोटो साझा करते हुए लिखा, “घर में हमारी क्रिसमस पार्टी के बाद बस अभी सैंटा के किरदार से बाहर निकला हूं। सभी को क्रिसमस की बधाई।”
आमिर को उनकी आगामी फिल्म ‘दंगल’ में पूर्व दिग्गज पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाते देखा जाएगा।
नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म के निर्माता किरण राव, सिद्धार्थ रॉय कूपर और आमिर खान हैं। फिल्म में साक्षी तंवर, राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य किरदारों में हैं।
आमिर अभिनीत फिल्म ‘दंगल’ अगले साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath