नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन इमारत का बेसमेंट ढह गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हादसा दक्षिणी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कालोनी इलाके में सुबह करीब 10 बजे हुआ।
एक अधिकारी ने कहा, “सभी पीड़ितों की पहचान मजदूरों के रूप में हुई है। जिस समय इमारत ढही, वे बेसमेंट से मिट्टी खोदकर बाहर निकाल रहे थे।”
dharmpath.com dharmpath