लीवरपूल ने 3 खिलाड़ियों का करार बढ़ाया

लंदन, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लीवरपूल ने अपने तीन खिलाड़ियों-टॉम ग्लोवर, वॉकर पीटर्स और शायोन हैरिसन के करार बढ़ा दिए हैं।

नए करार के मुताबिक अब ये तीनों खिलाड़ी 2018 तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

सिडनी निवासी गोलकीपर टॉम ने इस सीजन में क्लब की अंडर-21 टीम के लिए पांच मैच खेले हैं। इसके अलावा वह प्रीमियर लीग इंटरनेशनल कप में भी तीन मैच लीवरपूल के लिए खेल चुके हैं।

केल, जो कि इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के सदस्य हैं, ने अंडर-21 प्रीमियर लीग में क्लब के लिए हिस्सा लिया है और 2015-16 सत्र में वह प्रीमियर लीग इंटरनेशनल कप में भी खेल चुके हैं।

युवा फारवर्ड शायोन ने अंडर-21 प्रीमियर लीग मैचों में क्लब के लिए चार गोल किए हैं। वह इसके अलावा प्रीमियर लीग इंटरनेशनल कप में भी तीन मैचों में दो गोल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493