भारत-अफ्रीका के रिश्तों में बेहतर स्वास्थ्य सेवा पर सुषमा का जोर

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र लोगों तक उत्कृष्ट और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं को पहुंचाना है।

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि भारत और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र लोगों तक उत्कृष्ट और सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओं को पहुंचाना है।

सुषमा ने तीसरे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की मंत्रिस्तरीय बैठक में यह बात कही।

उन्होंने कहा, “हम चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रशिक्षण के महत्व को समझते हैं। सस्ती जेनेरिक दवाओं के इस्तेमाल और परंपरागत औषधियों के इस्तेमाल के महत्व को भी मान्यता देते हैं।”

सुषमा ने कहा कि बीते कई सालों से इबोला और एचआईवी/एड्स जैसी बीमारियों से मुकाबले के लिए अफ्रीका को दिए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में भारत की सक्रिय भागीदारी रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे अफ्रीका में फैले ई-नेटवर्क के जरिए भारत और अफ्रीका के कई सुपर स्पेशलिटी अस्पताल एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

सुषमा ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच कृषि, आधारभूत ढांचे, शिक्षा, कौशल विकास, ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भी सहयोग की काफी गुंजाइश है।

सुषमा ने कहा कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम करने के मामले में भी भारत और अफ्रीका प्रतिबद्ध हैं। इस संबंध में उन्होंने कन्या शिक्षा पर आधारित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का जिक्र किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493