भारत आतंकवादियों का मददगार : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 15 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने भारत पर आतंकवादियों और अलगाववादियों की मदद का आरोप लगाया है और कहा है कि विशेष रूप में अशांत बलूचिस्तान क्षेत्र में वह ऐसा करता है।

मीडिया रपटों से रविवार को यह जानकारी मिली है।

रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने दुनिया न्यूज को दिए साक्षात्कार में यह आरोप लगाया। हालांकि आसिफ ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

आसिफ ने इसके अलावा अमेरिका में पूर्व पाकिस्तानी उच्चाधिकारी हुसैन हक्कानी पर भी निशाना साधा। हक्कानी ने 2008 में हुए मुंबई आतंकवादी हमले में पाकिस्तान की भूमिका का खुलासा किया है।

हक्कानी ये आरोप अपनी जल्द प्रकाशित हो रही किताब “भारत बनाम पाकिस्तान : क्यों हम सिर्फ दोस्त नहीं हो सकते?” में लगाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493