नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के सत्ता में आने के बाद प्राकृतिक आपदाओं से निबटने की प्रक्रिया में तेजी आई है। भारत बड़ी मुस्तैदी से भूकंप प्रभावित नेपाल में राहत एवं बचाव अभियान में भाग ले रहा है।
पर्रिकर ने रक्षा प्रतिष्ठापन समारोह में यहां संवाददाताओं से कहा, “सरकार की प्रतिक्रिया अब तेज हो गई है। हम पहले भी हमेशा मदद करते थे, लेकिन शायद देर से।”
पर्रिकर ने कहा कि भारत और इसके पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में सुधार आया है।
उन्होंने कहा, “फिर चाहे यह माले को पानी भेजने का सवाल हो, या नेपाल में मदद का। हम अपने पड़ोसी देशों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath