भारत आया जापान का स्पोर्ट्स ब्रांड मिजुनो

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। खेल जगत में अग्रणी ‘स्पोर्ट्स फुटवियर’ ब्रांडों में से एक जापान के मिजुनो के उत्पाद अब भारत में भी उपलब्ध होंगे।

ये उत्पाद ऑनलाइन खरीददारी मंच, मित्रा और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।

मिजुनो के कुछ उत्पाद ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर भी उपलब्ध हैं। जिनमें 140 से भी अधिक अनूठे स्टाइल वाले उत्पाद होंगे, जिनकी कीमत 1,299 रुपये से 13,999 रुपये तक है।

उत्पादों की इस लांचिंग पर मिजुनो सिंगापुर लिमिटेड के अध्यक्ष कियोशी तातानी ने कहा, “स्टैग से अच्छा कोई साझेदार हो ही नहीं सकता, जिसे खुदरा और वितरण दोनों चीजों को अच्छे से समझता हो। हम मित्रा और फ्लिपकार्ट के साथ अपने विशेष लांच के लिए तैयार हैं।”

तातानी ने आगे कहा, “भारत में प्रवेश करने की इच्छा रखने वाले किसी भी अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड के लिए ई-कॉमर्स एक महत्वपूर्ण माध्यम है और भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ मंचों के साथ साझेदारी कर हमें खुशी हो रही है।”

मेरठ स्थित ‘स्टैग इंटरनेशनल’ टेबल टेनिस ब्रांड ‘स्टैग’ के लिए लोकप्रिय है। इस ब्रांड ने खुदरा वितरण के लिए फ्लिपकार्ट और मिंत्रा के साथ साझेदारी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493