शालीन ‘ये है आशिकी’ में फिर दिखेंगे पुलिस की वर्दी में

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘अर्जुन’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा चुके टेलीविजन अभिनेता शालीन मल्होत्रा अब ‘ये है आशिकी’ में भी पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगे। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशंसक दोबारा उन्हें इस अवतार में पसंद करेंगे।

शालीन ‘ये है आशिकी’ की एक आगामी कड़ी में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे। धारावाहिक बिंदास चैनल पर प्रसारित होता है।

इस कड़ी में वह गांव के मुखिया की बेटी को वापस लाने के मिशन पर होंगे, जो अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

शालीन ने एक बयान में कहा, “मैं पूर्व में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा चुका हूं, लेकिन राजवीर के किरदार ने मुझ में कौतूहल पैदा किया, क्योंकि इसमें कई परत हैं।”

शालीन की जोड़ीदार निशा नागपाल होंगी, जो माही की भूमिका निभाएंगी। धारावाहिक की यह कड़ी 25 अप्रैल को प्रसारित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493