‘भारत-ईरान को जोड़ता है चाबहार बंदरगाह’

तेहरान, 8 नवंबर (आईएएनएस)। ईरान में भारत के राजदूत सौरभ कुमार ने रविवार को कहा कि ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत का चाबहार बंदरगाह वह केंद्र बिंदु है जो भारत और ईरान की सरकारों को एक-दूसरे से जोड़ता है।

ईरान की सरकारी समाचार सेवा इरना के अनुसार कुमार चाबहार बंदरगाह की एक सेतु परियोजना को देखने पहुंचे थे और उन्होंने इसी मौके पर यह बात कही।

उन्होंने कहा कि भारत इस परियोजना के दूसरे चरण में निवेश करना चाहता है।

उन्होंने भारत, ईरान और अफगानिस्तान के बीच हाल में हुए पारगमन सहयोग के समझौते का जिक्र किया और कहा कि इस मुद्दे पर दूसरी बैठक जल्द ही नई दिल्ली में होगी।

उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां चाबहार बंदरगाह की परियोजनाओं में हिस्सेदारी की इच्छुक हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493