कश्मीर : सड़क दुर्घटनाओं में 2 की मौत, 30 घायल

श्रीनगर/जम्मू, 8 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रविवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कश्मीर घाटी के बुडगाम जिले के पाखेरपोरा में एक यात्री वाहन फिसलकर खड्ड में जा गिरी, जिसमें एक महिला यात्री की मौत हो गई और 30 अन्य यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में हुई एक अन्य दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि गुंडना से डोडा की ओर जा रहा लदा हुआ ट्रक बिडवान गांव के पास 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे में ट्रक पर ही सवार ट्रक के मालिक सावल सिंह की मौत हो गई।

दो अन्य गंभीर रूप से घायल लोगों का जम्मू शहर के सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान एवं अस्पताल में विशेष उपचार चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493