भारत उरी जैसे हमलों से डरेगा नहीं : केजरीवाल

नई दिल्ली, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के उरी में सेना के शिविर पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत ऐसे हमलों से नहीं डरेगा।

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने ट्वीट कर कहा, “मैं उरी में हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें 17 जवान शहीद हो गए। मैं उरी हमले में शहीद होने वालों के परिवारों के प्रति तहेदिल से संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”

एक अन्य आप नेता आशीष खेतान ने कहा, “हम सरकार के साथ हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493