भारत और अर्जेटीना के बीच जीवंत द्विपक्षीय संबंध : प्रणब

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को राष्ट्रीय दिवस पर अर्जेटीना को बधाई दी और कहा कि हाल में उच्चस्तरीय द्विपक्षीय आदान-प्रदान से दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।

अर्जेटीना 25 मई को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

अर्जेटिना के राष्ट्रपति मौरिसियो मैक्री को भेजे अपने संदेश में मुखर्जी ने कहा, “राष्ट्रीय दिवस पर अत्यंत खुशी के साथ मैं आपको और सरकार को और अर्जेटीना के लोगों को गर्मजोशी के साथ बधाई देता हूं।”

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अर्जेटीना के बीच पहले से घनिष्ठ संबंध हाल के वर्षो में और मजबूत और बहुआयामी हुए हैं।

उन्होंने कहा, “हाल में वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आपकी बातचीत और पिछले साल अर्जेटीना के विदेश सचिव के भारत दौरे से हमारे द्विपक्षीय संबंध मजबूत हुए हैं।”

राष्ट्रपति ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि आने वाले वर्षो में दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493