भारत का एजेंडा टिकाऊ विकास के लक्ष्यों का आईना : सुमित्रा

जयपुर , 20 अगस्त (आईएएनएस)। सामवेशन एवं सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने जो पहल किए हैं इसका उल्लेख करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शनिवार को कहा कि भारत का विकास एजेंडा टिकाऊ विकास लक्ष्यों (एसडीजी) में प्रतिबिंबित है।

वह ब्रिक्स देशों की महिला सांसदों की संस्था ब्रिक्स वूमन पार्लियामेंटेरियंस फोरम की पहली बैठक का राजस्थान विधानसभा चैंबर में उद्घाटन कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों को सशक्त बनाकर गरीबी हटाने का रास्ता चुना है।

सुमित्रा ने कहा कि ब्रिक्स देशों को सहयोग का तंत्र मजबूत बनाने की जरूरत है और सदस्य देशों की जरूरतें पूरी करने के लिए नए संस्थागत साधन का नया ढंग निकालना है।

ब्रिक्स देशों में दुनिया की 43 फीसदी आबादी है और विश्व के सकल घरेलू उत्पाद में इसका योगदान 37 प्रतिशत है। इसलिए एसडीजी की सफलता ब्रिक्स देशों में इसे सफलतापूर्वक लागू करने पर निर्भर करेगी।

ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इन देशों के 35 प्रतिनिधि इस दो दिवसीय बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493